करेंट लगने से युवक की मौत से कोहराम

0
201

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) करंट लगने से अचानक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी| दीपावली के त्योहार के चंद दिन पूर्व युवक की मौत से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गयी| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम खण्डोली निवासी 30 वर्षीय जबर सिंह पुत्र वेदपाल अपने घर की छत पर बीती रात गया उसी दौरान अचानक उसका हाथ बिजली के तार में लग गया| जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी| घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ लग गयी| थाने से दारोगा उदय नारायण मौके पर पंहुचे और शव का पंचनामा  भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
मृतक की माँ रामकुमारी व भाई गोविन्द का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]