आकांक्षा हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर एबीवीपी

0
121

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीते दिनों रेलवे ट्रेक पर मिली छात्रा की लाश देखकर क्षेत्र में गुस्सा
बढ़ता जा रहा है| आक्रोशित एबीवीपी नें पुलिस के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त करते हुए न्याय दिलाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की|
शुक्रवार को एबीवीपी के नेतृत्व में मृतका आकांक्षा के विद्यालय की छात्राओं नें जुलूस निकाल कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की| आकांक्षा को न्याय दिलाने एवं हत्यारों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर फांसी दिए जाने तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कराए जाने की मांग की।
अपर पुलिस महानिदेशक कानून प्रेम प्रकाश के आदेश पर पुलिस ने आनन-फानन में आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म,हत्या तथा पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|  नगर पालिका कायमगंज के चेयरमैन सुनील कुमार चक भी साथ रहे| अभिषेक भारद्वाज,प्रिंस भारद्वाज, अनुराग दुबे, सागर श्रीवास्तव, प्रखर राज उपाध्याय, गोपाल दुबे, लक्ष्मीकान्त, अमन अवस्थी, कुश गुप्ता, सचिन दुबे, शिवम कुमार घर पहुंचे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]