फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद। जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रविवार रात को 10 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए सभी पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक विनोद कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी याक़ूतगंज कोतवाली फतेहगढ़ बनाया गया है। वहीं याकूतगंज चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक शिव कुमार को प्रभारी सेंट्रल जेल कोतवाली फतेहगढ़ से प्रभारी कुआंखेड़ा कोतवाली कायमगंज तथा जितेंद्र कुमार को प्रभारी कुआंखेड़ा से प्रभारी सेंट्रल जेल कोतवाली फतेहगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक कपिल कुशवाहा को थाना मोहम्मदाबाद से प्रभारी ताजपुर चौकी थाना मोहम्मदाबाद, अरविंद कुमार को कोतवाली कायमगंज से प्रभारी मंडी कोतवाली कायमगंज और ज्ञान प्रकाश पाण्डेय को कोतवाली फतेहगढ़ से प्रभारी रेलवे रोड कोतवाली फर्रुखाबाद बनाया गया है। उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को प्रभारी फैजबाग थाना शमशाबाद से पुलिस लाइन, जबकि हरीश कुमार को थाना मोहम्मदाबाद से प्रभारी फैजबाग थाना शमशाबाद भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक वीर सिंह यादव को कोतवाली फतेहगढ़ से प्रभारी सरह चौकी कोतवाली फतेहगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपनी नई तैनाती के अनुसार कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है।
एसपी आरती सिंह ने सेन्ट्रल जेल चौकी प्रभारी सहित 10 उपनिरीक्षकों के किए तबादले
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



