बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई श्री चिंतामणि सुंदरकांड पाठ समिति, बांटी राहत सामग्री

0
22

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे समय में सामाजिक संगठनों की ओर से राहत कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में श्री चिंतामणि सुंदरकांड पाठ समिति ने रतनपुर गांव पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री वितरित की।समिति के अध्यक्ष बृज किशोर सिंह ने बताया कि बाढ़ का पानी घरों में भरने से ग्रामीणों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आपसी सहयोग से राहत सामग्री जुटाकर प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने का निर्णय लिया।समिति की ओर से वितरित राहत किट में चावल, अरहर की दाल, सत्तू, नमक, सरसों का तेल, नहाने व कपड़े धोने का साबुन, मोमबत्ती, माचिस और दंत मंजन समेत दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं शामिल रहीं। समिति के सदस्यों ने प्रभावित परिवारों तक पहुंचकर घर-घर राहत सामग्री उपलब्ध कराई।इस दौरान घनश्याम बाजपेई, कमलेश दीक्षित, प्रशांत सिंह, चंदन शुक्ला, अनुपम तिवारी, सौरभ सिंह और सार्थक सोमवंशी समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने समिति के सदस्यों का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि संकट की घड़ी में जरूरत का सामान उपलब्ध कराकर समिति ने सराहनीय पहल की है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]