सेन्ट्रल जेल के बंदियों को रास आ रहा योग और ध्यान

FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:शासन के निर्देश पर सेन्ट्रल जेल में विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम के तहत बंदियों के विचारों में परिवर्तन लाने का प्रयास किया जा रहा है| इसके लिये बंदी भी अपनी रूचि दिखा रहे है|
केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में 15 जून से लेकर 21 जून तक का एक विशेष योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया जा रहा है| जिसके लिये जेल प्रशासन की मदद से बंदियों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है | योग व ध्यान के माध्यम से कई बंदियों में स्वास्थ्य लाभ भी हुआ है| जिससे अन्य बंदियों की भी उत्सुकता \योग व ध्यान की तरफ बढ़ी है|
जेल की सभी सर्किलों के बंदियों को योग कराने का प्रयास किया जा रहा है| इसके साथ ही कारागार में खुशनुमा माहौल बनाये रखने के लिये भी बंदियों को जानकारी दी जा रही है| सर्किल जेलर केपी चंदीला बताया कि योग कराने से बंदियों में नव चेतना का संचार हो रहा है| डीआईजी जेल वीपी त्रिपाठी भी समय-समय पर शिविर में पंहुच कार्यक्रम को दिशा दे रहे है|