कायमगंज: प्रथम चरण में शालिनी आगे

Uncategorized

कायमगंज (फर्रुखाबाद): निकाय चुनाव की मतगणना सुबह 7 बजे से ही प्रारंभ हो गयी। लेकिन बरसात होने की बजह से सभी जगह मतगणना का कार्य कुछ धीमा ही चल पाया। कायमगंज नगर पालिका परिषद की मतगणना पितौरा स्थित आदर्श जनता इंटर कालेज में ठीक 7 बजे प्रांरभ कर दी गयी।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर पालिका परिषद कायमगंज की मतगणना का कार्य सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो गया। मतगणना शुरू होते ही प्रत्याशियों की धड़कनें स्वतः ही तेज हो गयीं। प्रथम चरण में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शालिनी गंगवार 2797 मत प्राप्त कर पहले स्थान पर कब्जा जमाये हुए हैं। वहीं रीता दूसरे नम्बर पर 2686 मत पाकर मैदान में बनी हुई हैं। भाजपा से चुनाव लड़ीं मंजूदेवी को 315 वोटों से ही संतुष्ट होना पड़ा। अध्यक्ष पद के अन्य सभी प्रत्याशी 200 वोटों के अंदर ही प्रथम चरण में निपट गये।