थाने में शिकायत करने जा रहे ग्रामीणों को गोली से भूना

Uncategorized

ramviulas goliफर्रुखाबाद:(मेरापुर) थाना क्षेत्र के ग्राम खलवारा निवासी 32 वर्षीय राम विलास पुत्र जयराम के गाँव के ही कुछ दबंगो ने गोली मार दी| जिसके बाद उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया| पुलिस अधीक्षक ने घायल से पूंछताछ की है|

अस्पताल में भर्ती रामविलास ने बताया कि उसका गाँव के ही जयचन्द्र से बीते कई दिनों से विवाद चल रहा है| जिसके चलते बीते दो दिन पूर्व रामविलास व उसके पुत्रो से मारपीट हो गयी थी| जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने वह मेरापुर थाने जा रहा था| तभी उसे रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर लिया| राम विलास का कहना है कि उसके ऊपर बाबी व प्रांजल से जान लेवा फायर किये| जिससे गोली उसकी पीठ में लगी| गोली लगने से वह गम्भीर रूप से घायल होकर गिर गया|

घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है| पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने घायल से पूंछताछ कर थानाध्यक्ष को जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये|