प्रेम प्रसंग में विवाहिता के गोली मारी!

Uncategorized

bsanti goliफर्रुखाबाद:(नवाबगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम गुसरापुर निवासी 25 वर्षीय बसंती पुत्री मुन्ना के रेलवे स्टेशन पर दो अज्ञात युवको ने गोली मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी| गम्भीर हालत में युवती को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

बसंती ने लोहिया अस्पताल में बताया कि वह अपनी माँ शारदा देवी के साथ रेलवे स्टेशन शुकरुल्लापुर पर थी| जंहा से वह अलीगंज जाने के लिये ट्रेन का इंतजार कर रही थी| तभी पीछे से आये दो अज्ञात युवको ने युवती को गोली मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी| पुलिस ने घायल को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया|

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, अपर पुलिस अधिक्षक राम भुवन चौरसिया व नवाबगंज थानाध्यक्ष मो० मुस्लिम खां मौके पर पंहुचे| तहसीलदार सदर राजेन्द्र चौधरी ने घायल के वयान दर्ज किये| पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया मामले की जाँच की जा रही है| घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है| जिसकी जाँच की जा रही है|
6 महा पूर्व युवती ने तेजाब चेहरे पर डालने का लगाया था आरोप
बीते 6 महा पूर्व बसंती देवी ने गाँव के ही कुछ लोगो द्वारा अपने चेहरे पर तेजाब डाले जाने का गम्भीर आरोप लगाया था| जिसके कुछ समय के बाद उस मामले में सुलाह हो गयी थी|