एक दर्जन सपा पदाधिकारियों के खिलाफ अनुशासन हीनता का नोटिस

Uncategorized

FARRUKHABAD : आला कमान द्वारा बार बार निर्देश देने के बाद भी पार्टी के अनुशासन के विपरीत कार्य करने के मामले में सपा जिलाध्यक्ष ने एक दर्जन पदाधिकारियों को नोटिस जारी किये हैं। जिन्हें शीघ्र जबाब देने को कहा गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर पार्टी स्तर से कार्यवाही हो सकती है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”18″]
sachin bannerपार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सचिन सिंह यादव लव के साथ-साथ सपा नगर अध्यक्ष महताब खां के अलावा अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष मुजाहिद अंसारी, विश्वास गुप्ता, चांद खां सहित एक दर्जन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासन हीनता का नोटिस जारी किया गया है। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि शुभकामनाओं के होर्डिंगों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व लोकसभा प्रत्याशी की तस्वीरें अवस्य होनी चाहिए थीं। इस राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश का पालन न करने के मामले में उक्त लोगों को नोटिस जारी किये गये हैं।

[bannergarden id=”17″][bannergarden id=”11″]
विदित है कि बीते दिनों से सचिन यादव की सक्रियता के चलते व रामेश्वर यादव के साथ उस्ताद के आ जाने को लेकर सपा की गुटबाजी का भी हिस्सा यह नोटिस हो सकता है। एक तरफ रामेश्वर को टिकट मिलने के साथ ही पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत अपने खास सिपेहसहलारों सपा नगर अध्यक्ष महताब खां आदि के साथ उनके खेमे में आ गयी है। लेकिन रामेश्वर के साथ सदर विधायक विजय सिंह की सक्रियता उर्मिला को नागवारा गुजर रही थी। न ही वह प्रत्याशी को किसी तरीके का फेवर दे रही थी। दूसरी तरफ पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सचिन यादव बीते कुछ दिनों से तेजी के साथ जनसम्पर्क में लगे होने से सपा की गुटबाजी को एक बड़ा आघात लगा है। नोटिस जारी कराये जाने के पीछे सपा गुटबाजी की भी अहम भूमिका मानी जा रही है।