प्रथम चक्र में वत्सला दमयंती से 1760 वोटों से आगे

Uncategorized

फर्रुखाबाद: नगर पालिका चुनाव मतगणना अपने निर्धारित समय प्रातः 7 बजे से शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हो गयी। नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद में पहले चरण के परिणामों के अनुसार लगभग प्रत्येक बूथ पर मनोज अग्रवाल की पत्नी वत्सला अग्रवाल सभी से आगे रहीं। दूसरे स्थान पर नगर विधायक विजय सिंह की पत्नी दमयंती सिंह मैदान में डटी हुईं हैं। अहमद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी तीसरे व संजीव पारिया की पत्नी माला पारिया को प्रथम चरण में चौथे स्थान पर रहकर ही संतुष्ट होना पड़ा।

नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद अध्यक्ष पद के प्रथम चरण की मतगणना में मनोज अग्रवाल की पत्नी वत्सला अग्रवाल को सर्वाधिक 5552 मत प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर विधायक विजय सिंह की पत्नी दमयंती सिंह को प्रथम चरण में कुल 3792 मत प्राप्त हुए। वहीं सलमा अंसारी को 2615 व माला पारिया को 1118 मतों पर ही संतुष्ट होना पड़ा। शशी प्रभा को प्रथम चरण में मात्र 298 मत ही प्राप्त हो सके।

लिस्ट देखें-

प्रथम चक्र
क्र स0 प्रत्याशी का नाम मिले मतों की संख्या
1 माला पारिया 1118
2 सरोज 92
3 अफशाना 47
4 कमलेश 140
5 कल्पना 325
6 गुड्डी 86
7 चांदवी 156
8 दमयंती 3792
9 निर्मला 119
10 निशा 78
11 नीतू 57
12 पूनम 45
13 वत्सला 5552
14 राजवती 63
15 शशीप्रभा 298
16 सलमा 2615
17 सोनाली 80