आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन में यूपी अब्बल,किया जाएगा सम्मानित

LUCKNOW UP NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश ने आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन में पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। वह लोगों को इस योजना का सर्वाधिक लाभ दिलाने वाला प्रदेश बन गया है। इस उपलब्धि के लिए यूपी को सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली में विज्ञान भवन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा 25 व 26 सितंबर को आरोग्य मंथन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन 26 सितंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया सम्मानित करेंगे।अक्टूबर वर्ष 2022 से लेकर सितंबर वर्ष 2023 तक आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट का स्कैन एंड शेयर टोकन मॉड्यूल के माध्यम से चिकित्सकों को ओपीडी में दिखाने के लिए सर्वाधिक लोगों ने ऑनलाइन टोकन बनवाए। करीब 30 लाख लोगों ने ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए घर बैठे टोकन हासिल किए। 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। चिकित्सक अपने कंप्यूटर पर हेल्थ अकाउंट की मदद से यह सब कुछ देख सकता है। मरीज को मैनुअल रिपोर्ट व डॉक्टर के पर्चे लेकर जाने की जरूरत नहीं होती।