राशिफल: पढ़े क्या कहते है आपके आज के सितारे

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

डेस्क: आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष: कालसर्प योग के प्रभाव के कारण व्यर्थ का धन व्यय होगा। व्रत के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। वाहन चालते समय सावधानी बरतें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
वृष: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मिथुन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। विरोधी या रोग प्रभावहीन होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।
कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
सिंह: मनोरंजन या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। कालसर्प का प्रभाव व्यावसायिक मामलों पर रहेगा। संयम बरतें।
कन्या: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संयम से काम लें।
तुला: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अग्नि दुर्घटना के प्रति सचेत रहे। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
वृश्चिक: क्रोध पर नियंत्रण रखें। रक्तचाप या वाहन दुर्घटना के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। भागदौड़ रहेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।
धनु: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण तनाव मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य रहेगा।
मकर: व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। संयम से काम लें।
कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मीन: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का भरपूर सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।