डिंपल को मैनपुरी सौंपने के बाद,कन्नौज संसदीय सीट से मैदान में उतरेगे अखिलेश

LUCKNOW Politics Politics- Sapaa UP NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

कन्नौज:समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव नेताजी के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा की रिक्त सीट पर पत्नी डिंपल यादव को उपचुनाव मैदान में उतारकर ससुर की विरासत बहु को सौंप दी है। साथ ही कन्नौज सीट को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में चल रही चर्चा भी उन्होंने शांत कर दिया है। कन्नौज में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता में आने वाले 2024 के चुनाव में कन्नौज संसदीय सीट से उतरने के संकेत दिए हैं।  सपा नेता के घर आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता में कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।