फरियादियों को भी भेजी जायेगी निस्तारण की आख्या

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी मोनिका रानी ने तहसील सदर में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उन्हें जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश अधीनस्थों को दिये| उन्होंने साफ़ शब्दों में अधिकारियों से कहा कि वह जो भी शिकायत निस्तारित करें उसकी एक आख्या की कांपी फरियादी को जरुर दें| जिससे वह जान पाये की आखिर उसकी शिकायत पर क्या कार्यवाही हुई|
तहसील दिवस में अबैध भूमि कब्जे, बिजली व्यवस्था, राजस्व, राशन से सम्बन्धित ही शिकायतें आयी| नगर पालिका फर्रुखाबाद के वार्ड नम्बर 18 काशीराम नगर के सभासद रावेश मिश्रा ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कहा है कि हैबतपुर गढिया काशीराम कालोनी में झोलाछाप चिकित्सकों ने क्लीनिक खोल रखें है| इसी तरह देवेश मेडिकल पर भी क्लीनिक संचालित है| इससे पूर्व भी दिये गये शिकायती पत्र पर भी अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई| वही इज्जत घरों के भी ध्वस्त होने की बात कही है| जिलाधिकारी ने कार्यवाही का भरोसा दिया| ग्राम सलेमपुर निवासी सीताराम ने शिकायत कर कहा है कि काशीराम कालोनी में अब अबैध रूप से कालोनी आबंटित की गयी थी | जिसके निस्तारण का शिकायती पत्र बीते 27 जून 2018 को दिया गया है| जिसकी जाँच परियोजना निर्देशक को दी गयी थी| लेकिन कालोनी पर कार्यवाही नही हुई| जिसकी जाँच परियोजना अधिकारी कर रहे है| लेकिन अभी तक कार्यवाही नही हुई|
कुल मिलाकर तहसील दिवस में 221 शिकायतें लेकर फरियादी पंहुचे और निस्तारण केबल 27 शिकायतों का किया| जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि शिकायत कर्ता को निस्तारण के बाद आख्या भेजने के निर्देश सम्बन्धित सभी अधिकारियों को दिये गये है| जिससे उसे पता चल सकेगा की आखिर उसकी शिकायत पर कार्यवाही क्या हुई| वही तहसील दिवस में आयी शिकायतों की जाँच के लिये कानून-गो के साथ चौकी इंचार्ज को भी जाने के निर्देश है| वही जो समस्या न्यायालय में जाने वाली है उनको पहले स्थानीय लोगों के साथ बैठकर निस्तारित कराने का प्रयास करे| यदि उसके बाद भी समस्या नही सुलझ रही है| तो दोनों पक्षों को न्यायालय में भेजें|
एसपी संतोष मिश्रा, सीडीओ अपूर्व दुबे, एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर आदि मौजूद रहे|