प्रमोद को 9 मतो से हरा गजेन्द्र बने शेरपुर सराय के प्रधान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

gjendr-prdhan-sherpur-sraayफर्रुखाबाद:(कमालगंज) तत्कालीन प्रधान कुमादेवी पत्नी प्रमोद शुक्ला का निधन हो जाने के बाद हुये पुन: मतदान में गजेन्द्र सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी प्रमोद शुक्ला को 9 मतो से हराकर ग्राम प्रधान की कुर्सी पर कब्जा कर लिया|

ग्राम सभा शेखपुर सराय में कुल 1676 मत है| वही पुन: हुये मतदान में आठ प्रत्याशी मैदान में चुनाव लड़ने के लिये उतरे| सुबह आठ बजे मतगणना शुरु हुई जो दोपहर लगभग 12 बजे तक चली| आरओ पशु चिकित्साधिकारी डॉ० रमेशशाक्य की देखरेख में मतगणना करायी गयी| जिसमे तत्कालीन प्रधान स्वर्गीय कुमादेवी के पति प्रमोद शुक्ला को 533 मत मिले जबकि गजेन्द्र सिंह को 542 मत मिले| गजेन्द्र ने अपने निकटतम प्रत्याशी प्रमोद को 9 मतो से शिकस्त दे दी|

परिणाम डॉ० रमेश शाक्य ने घोषित किये| गजेन्द्र के समर्थको में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी| सुरक्षा के लिहाज से थाना कमालगंज, जहानगंज सहित भारी मात्रा में पुलिस मौके परमौजूद रही|