मक्का क्रय केंद्र की एसडीएम नें परखी व्यवस्था

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) उपजिलाधिकारी नें मक्का क्रय केद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा और आवश्यक निर्देश दिये|
राजेपुर कस्बे के मक्का खरीद केंद्र पर एसडीएम रविंद्र सिंह नें मक्का क्रय केद्र का निरीक्षण किया| उन्होंने भंडारन रजिस्टर चेक किया| इसके साथ ही तौल को भी परखा| एसडीएम रविन्द्र सिंह नें मार्केटिंग निरीक्षक मृदुल यादव से जानकारी ली| मार्केटिंग इंस्पेक्टर मृदुल के द्वारा जानकारी दी गई है कि 5,000 कुंतल खरीद मक्के की जाएगी जिसमें लगभग 1,036 कुंतल मक्के की खरीद हो चुकी है| मक्का 20.70 रूपये में खरीदी जा रही है| 8 दिन के अंदर किसान के खाते में भुगतान कर दिया जाता है |