सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव गये जेल

POLICE Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

एटा:(जेएनआई ब्यूरो)  बीते गुरुवार को पुलिस ने पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव को आगरा से गिरफ्तार किया था| जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया| न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया|
विदित है कि पूर्व विधायक रामेश्वर व उनके भाई जोगेंद्र सिंह यादव पर बीते 18 अप्रैल को गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें रामेश्वर सिंह को गैंग लीडर और जुगेंद्र सिंह को गिरोह का सक्रिय सदस्य दर्शाया गया। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी| गुरुवार को पुलिस ने उन्हें आगरा से धर दबोचा| जिसके बाद कोतवाली देहात लाया गया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने पूर्व विधायक को गैंगस्टर एक्ट कोर्ट में पेश किया| जहाँ से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।