मामूली विवाद में युवक के मारी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मामूली विवाद में युवक के गोली मार दी गयी| उसे गंभीर हालत में शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया| पुलिस छानबीन कर रही है|
शहर कोतवाली के मोहल्ला नुनहाई निवासी लवी मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा का विवाद विष्णु गुप्ता के साथ हो गया| दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी| बाद में पुलिस के सामने दोनों पक्षों में समझौता हो गया|
उसके बाद बीती शाम को विष्णु गुप्ता अपने साथी शहर के मोहल्ला हर भगत निवासी 24 वर्षीय उत्सव उर्फ मोनू के साथ जा रहा था| पटेल पार्क के गेट के सामने आरोपी लवी अपने साथी अरुण दीक्षित के साथ आ गया और बीते दिन हुए विवाद की खुन्नस में विष्णु के साथ मारपीट करने लगे| लवी ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया| जिससे गोली उत्सव के सीधे हाथ में लगी| उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया| लेकिन बाद में उसे एक निजी नर्सिंग होम में उपचार हेतु भर्ती कराया गया| पुलिस छानबीन कर रही है|