मजदूर को लूटकर बंधक बना बाग़ में फेंका

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) मजदूर को बंधक बनाकर बदमाशों नें नकदी और मोबाइल लूट लिया और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये|
थाना क्षेत्र के ग्राम देवराम गढिया निवासी अमित कुमार पुत्र सर्वेश पाल पत्त्थर घिसाई का कार्य करता है| उसने बताया कि बीती गुरुवार को शाम वह फर्रुखाबाद से काम करके घर लौट रहा था| उसी दौरान साठियाबाग़ के निकट पीछे से कुछ बदमाशों नें उसे पकड़ लिया और उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया| बदमाशों नें उसके पास से मोबाइल और चार हजार रूपये लूट लिए और उसे बंधक बनाकर बाग़ में फेंक दिया|
शुक्रवार किसी तरफ अमित नें अपने हाथ पैर खोल लिए और अपने घर पंहुचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी| घटना के सम्बन्ध में शुक्रवार शाम अमित नें पुलिस को तहरीर दी| प्रभारी निरीक्षक जसबंत सिंह ने बताया कि जाँच कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|