मारपीट में डीएम के अर्दली की पत्नी घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पड़ोसी से हुई मारपीट में डीएम के अर्दली की पत्नी घायल हों गयीं| घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जहाँ से उसे सैफई रिफर कर दिया गया| पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है|
कोतवाली फतेहगढ़ के कुटरा मढैया निवासी दानवीर कश्यप जिलाधिकारी के अर्दली है| उनका पड़ोसियों से विवाद चलता है| दानवीर के भवन का निर्माण चल रहा है| जिसका सामान गुरुवार सुबह उनकी पत्नी 45 वर्षीय ऊषा छत से उठा रही थी| उसी समय पड़ोस के युवक से कहा-सुनी हो गयी| आरोप है की उसी समय पड़ोस के युवक छोटू, गुलाब, प्रताप व बाबू ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया| जिससे ऊषा गंभीर रूप से घायल हो गयी| उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| सूचना मिलने पर एडीएम सुभाष चन्द्र प्रजापति व कोतवाल जेपी पाल भी लोहिया अस्पताल पंहुचे| उन्होंने पूंछतांछ की| हालत बिगड़ने पर ऊषा को लोहिया अस्पताल से सैफई रिफर कर दिया गया| पुलिस ने  कुछ लोगों को हिरासत में लिया है|