मिस फर्रुखाबाद बनी अदिति व मिस यूपी का ताज नीलकमल के सर

FARRUKHABAD NEWS FEATURED

yuva 4yuva mhotsavb 6yuva 5फर्रुखाबाद: युवा महोत्सव में दिन भर चली प्रतियोगिता का परिणाम सामने आया| जिसमे मिस फर्रुखाबाद का प्रमाणपत्र अदिति वर्मा और मिस यूपी का ताज नीलकमल मिश्रा के सर सजा| घोषणा होने तक दर्शक मौके पर ही डटे रहे|

युवा महोत्सव में दिन भर चले विभिन्य कार्यक्रमों के सोमबार को शाम परिणाम घोषित कर दिये गय| जिसमे मिस्टर फर्रुखाबाद के लिये अभिमन्यु अवस्थी प्रथम, आकाश शर्मा द्वितीय व हसन सिद्दीकी तृतीय, मिस मॉडल उत्तर प्रदेश के लिये दिव्यांशी सिंह को चुना गया| मिस उत्तर प्रदेश के लिये आजमगढ़ की नीलकमल मिश्रा को चुना गया| द्वितीय रनअप लखनऊ की रिचा तिवारी, तृतीय पर बुलबुल मेहरा रही| मिस कानपुर रीजन मॉडल फर्रुखाबाद की स्वांति भारद्वाज बनी|

मिस कानपुर रीजन नैनसी यादव, मिस मॉडल आफ इंडिया शहजंहापुर की संजना मिश्रा बनी| मिस प्रीटी इंडिया अजमेर की कनु पराशर बनी| इसके साथ ही चंडीगढ़ की अर्चना पुष्कर द्वितीय व लखीमपुर खीरी की शिखा सिंह को तृतीय स्थान पर रही| मिस ग्रांड माँडल आफ इंडिया समीक्षा सिंह को बनाया गया है| कोलकता की मेहुली सरकार को मिस ग्रांड इंडिया चुना गया|