माता की चौकी में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)  गुरुवार की रात माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायकों ने गीतों के माध्यम से मां भगवती का आवाह्न किया। पालिकध्यक्ष वत्सला अग्रवाल व उनके पति मनोज अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा का पूजन व आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
शहर के नेकपुर चौरासी स्थित विद्यालय में आयोजित माता की चौकी का गुरुवार की देर शाम विधिवत प० रामबाबू दुबे और आचार्य अनुज शास्त्री ने हबन-पूजन किया | जिसके बाद दिल्ली से आये गायक शीतल पाण्डेय ने भजन में मां के विभिन्न रूपों का गुणगान किया। आधी रात तक भजनों से भक्ति की गंगा प्रवाहित होती रही| माँ दुर्गा का स्वरूप बनी टिंकल पाण्डेय की श्रद्धालुओं नें आरती उतारी|
माता की चौकी में दलीय सीमायें टूटी
मनोज अग्रवाल के द्वारा आयोजित माता की चौकी में दलीय सीमाएं टूट गयीं| सत्ताधारी भाजपा को या साइकिल वाली सपा सभी दलों के लोग शामिल हुए| यह आगामी पालिका चुनाव का आगाज भी माना जा रहा है|