एमएलसी चुनाव कल, पोलिंग पार्टियाँ रवाना

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र इटावा-फर्रुखाबाद विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी लगभग पूरी कर पोलिंग पार्टियाँ रवाना की गयीं| इसके साथ ही चुनाव में कोई गडबड़ी ना हो इसके लिए भारी पुलिस बल की व्यवस्था की गयी है| 9 अप्रैल को मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ से शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी व उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति व डीएम संजय कुमार सिंह की निगरानी में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया| जनपद को तीन जोन में बांटा गया है। इसके अलावा हर बूथ पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। जनपद में कुल 9 बूथ है| प्रत्येक बूथ पर 17 पुलिस कर्मी बीएसएफ के साथ रहेंगे| जो बूथ कड़ी नजर रखेंगे| बूथ एक उप निरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबिल, कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल की तैंनाती की गयी है| इसके साथ ही 5 सीओ, 9 इंस्पेक्टर, 9 थानाध्यक्ष, 394 पुलिस कर्मी, एक कम्पनी पीएसी व एक कम्पनी बीएसएफ रहेगी| जनपद फर्रुखाबाद में कुल 1476 मतदाता हैं | जो 9 बूथों पर मतदान करेंगे| वहीं फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औऱया समेत चार जनपदों में फैले निर्वाचन क्षेत्र में कुल 5238 मतदाता हैं| जो अपने नये एमएलसी का चुनाव शनिवार को करेंगे|
अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र ने बताया की पोलिंग पार्टिया रवाना की जा रही है| मतदान शांति पूर्ण सम्पन्न करानें के लिए जिला प्रशासन पुलिस तैयारी के साथ लगा है|
अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने बताया की सुरक्षा के लिहाजा से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है| किसी भी समस्या से निपटनें के लिए अधिकारी भ्रमण शील रहेंगे|