सपा अल्पसंख्यक सभा की कार्यकारणी गठित, साजिद अली अध्यक्ष

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा अल्पसंख्यक सभा की कार्यकारणी गठित कर दी|
गठित की गयी कार्यकारणी में सपा अल्पसंख्यक सभा का जिलाध्यक्ष साजिद अली खान व महासचिव के पद पर खुर्शीद  अहमद की ताज पोशी हो गयी|गठित की गयी कमेटी में आरिफ खान को कोषाध्यक्ष, असलम शेख, मेराज आलम, अफजाल अंसारी, मोहम्मद फैजान खान, रफी अहमद अंसारी को उपाध्यक्ष वहीं इम्तियाज खान, सालिम सुल्तान, शकील अहमद, मोहम्मद रोशन, आरिफ खान, दीपक बौद्ध, मुशीर अहमद, मुबीन खां की सचिव पद पर ताजपोशी हुई है| एक दर्जन लोगों को सदस्य बनाया गया है|
नगर व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भी घोषित
कायमगंज रमजान मंसूरी, अमृतपुर मुशीर अहमद, फर्रुखाबाद मोहसिन इदरीसी, अंसार अहमद को भोजपुर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसी तरह
दानिश खान को कायमगंज, नफीस खान को मोहम्मदाबाद, वसीम कुरैशी को शमसाबाद, शमशाद अली को नवाबगंज, असगर खान को कमालगंज, नासिर खान को कंपिल नगर का अध्यक्ष घोषित बनाया गया है|
पतौंजा विवाद के लिए सपा ने बनायी कमेटी
नगर संवाददाता: शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद नें थाना जहानगंज के पतौंजा विवाद को आवासी विवाद बताया| उन्होंने कहा कि समस्या छोटी थी| उसे जानबूझ का तुल दिया गया| सपा विवाद को आपसी समझौते से निपटानें का प्रयास कर रही है| विवाद निपटानें के लिए सपा ने डॉ० सुबोध यादव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है| जो विवाद को आपसी समझौते से निपटायेगी|