पतौंजा प्रकरण में एक आरोपी गिरफ्तार, पीड़ितों से मिला संघ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) बीते कई दिनों से साम्प्रदायिक मामले का केंद्र बना थाना क्षेत्र का ग्राम पतौंजा में अचानक संघ के पंहुचनें से माहौल फिर बदल गया| वहीं पुलिस नें लगातार दबाब पड़ता देख एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है|
शनिवार को संघ के प्रांत संगठन मंत्री मधुराम, जिला संगठन मंत्री शुभम, जिला मंत्री दिनेश, विश्व हिंदू परिषद के दिलीप दुबे, संघ प्रचारक राजन सिंह, भाजपा नेता शिवम दुबे आदि पतौंजा पंहुचे और उन्होंने पीड़ितों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया| उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर उत्पीडन बर्दास्त नही होगा| ना ही कोई गाँव छोड़कर जायेगा| उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करानें का भरोसा दिया|
वहीं पुलिस ने मामले में आरोपी अफरीदी पुत्र मजीद को उसके फतेहगढ़ आवास से गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही  है|