सेन्ट्रल जेल में गूंजे भागवत के प्रसंग

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) केन्द्रीय कारागार में सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारम्भ हो गया| बंदियों नें भागवत कथा का श्रवण किया|
वरिष्ठ जेल अधीक्षक केन्द्रीय कारागारप्रमोद शुक्ला के नेतृत्व में भागवताचार्य प० रमेश चन्द्र पाण्डेय व शरद कुमार शास्त्री के द्वारा 7 दिवसीय कथा का शुभारम्भ किया गया| आचार्यों नें जेल अधीक्षक के द्वारा कलश की स्थापना करायी| कथा के प्रथम दिन कथावाचकों नेंश्रीमद् भागवत कथा के महात्व पर प्रकाश डाला| इसके साथ ही धुंधकारी व गोवर्धन की कथा का वर्णन किया| आचार्य नें कहा कि संयम व शासन विहीन जीवन व्यक्ति को पथभ्रष्ट कर देता है| अत: मनुष्य को संयमित एवं अनुशासित जीवन यापन करना चाहिए| अधीक्षक ने पूजा और आरती की|  जेलर बद्री प्रसाद ,उपकारापाल सुरजीत सिंह, मुन्ना लाल आदि रहे|