भाजपा प्रत्याशी के पुत्र सहित 5 नामजद व 25 अज्ञात पर एफआईआर

CRIME POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बीती रात पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह राठौर के पुत्र सहित 5 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस छानबीन कर रही है|
दरअसल जिला पंचायत सदस्य बंटू नागर निवासी चन्दनपुर कमालगंज नें थाना पुलिस को तहरीर दी| जिसमे आरोप लगाया कि विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर के पुत्र अतुल प्रताप सिंह, गोल्डी ठाकुर निवासी सरदियापुर, गोल्डी अनुरुद्ध प्रताप पूर्व प्रधान चंदनपुर, गौरव पुत्र हरी निवासी सवलपुर एक पूर्व प्रधान पिता का नाम दीपक गहलवार अपने 25 अज्ञात साथियों के साथ आये और कहा की उनके पिता नागेन्द्र सिंह राठौर के खिलाफ चुनाव में पैरवी कर रहे हो| जब मना किया तो आरोप है कि विधायक पुत्र नें अपने साथियों के साथ जाति-सूचक गालियाँ दी और घसीटते हुएअपनी गाड़ी में डाल लिया| सवलपुर मोड़ पर जैसे-तैसे अपनी जान बचानें के उद्देश्य से चलती गाड़ी से कूद गया| जिससे काफी चोट लगी|  पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है|