विधालय का ताला तोड़कर अभिलेख जलाये

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) बीती रात विधालय का ताला तोड़कर सम्पूर्ण अभिलेख जला दिये गये| सुबह जानकारी होने पर घटना के सम्बन्ध में तहरीर भी दी गयी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम जटपुरा निवासी राजेश्वर कुशवाह का गाँव में ही विधावती शिक्षा निकेतन प्राथमिक पाठशाला संचालित है| जो कक्षा आठ तक चलता है| प्रबन्धक राजेश्वर के अनुसार बीती रात उनके विधालय का ताला काटकर सभी अभिलेख जला दिये गये| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी| राजेश्वर ने गाँव के ही लोगों पर रंजिश के चलते यह करने का शक जाहिर किया है| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|
चार कमरों में चल रही आठ तक की क्लास
शासन के आदेश के बाद भी अभी तक अमानक विधालयों पर शिकंजा नही कस पा रहा है| अधिकारियों की मिली भगत से नौनिहालो के भविष्य के साथ खिलबाड़ किया जा रहा है| जिस विधालय में अभिलेख जलाये गये वह कक्षा आठ की मान्यता लिये है| लेकिन कमरे केबल चार ही मौके पर बने है| जबकि उनमे से दो पर तो लेंटर तक नही है| यह दो कमरे पूर्व सदर विधायक विजय सिंह के कोटे से बने थे| इसके बाद भी सरकार की आँखों में धूल झोकने का काम उन्ही के लोग कर रहे है|