अबैध अस्पताल ने फिर ली प्रसूता की बली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर के आवास विकास कालोनी के आस-पास अबैध अस्पतालों की मंडी स्वास्थ्य विभाग के कारिंदों की कृपा से फलफूल रही है| लिहाजा जेबें गर्म होनें से विभाग कुंभकर्णी नींद में सो जाता है| जिसका खामियाजा भोलीभाली जनता को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता है| गुरुवार को फिर एक प्रसूता की जान अबैध अस्पताल की लापरवाही से चली गयी|
जनपद कासगंज के सहावर ताली निवासी 30 वर्षीय अंगूरीदेवी पत्नी अजब सिंह के  प्रसब पीड़ा होनें पर  कम्पिल निवासी प्रसूता का भाई नील कश्यप उसे लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचा| लेकिन भीतर जानें से पूर्व ही बाहर घूम रहे दलालों ने उसे अपने शिकंजे में ले लिया| दलाल उसे आवास विकास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया| उसके बड़े आपरेशन से पुत्री को जन्म दिया| जिसके बाद अंगूरी की हालत बिगड़ गयी| अस्पताल कर्मियों ने हार्ड अटैक बताकर प्रसूता को रिफर कर दिया| लेकिन उसकी मौत हो गयी| परिजन जब शव लेकर पुन: उसी अस्पताल में आये अस्पताल में ताला मिला| जिसके बाद परिजन शव लेकर लोहिया अस्पताल आ गये| परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी| मृतक के पति ने दलाल का नाम करन बताया| आवास विकास चौकी इंचार्ज जगदीश भाटी ने बताया की तहरीर मिल गयी है शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| मुकदमा दर्ज किया जायेगा|