मक्के के खेत में मिली तीन दिन से लापता दिव्यांग युवक की लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज प्रतिनिधि) बीते दिन दिन पूर्व घर से घास लेंने के लिए निकले युवक की लाश मक्के के खेत में मिली| जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें जाँच पड़ताल की| परिजनों ने पीएम कराने से इंकार कर दिया| जिसके बाद पुलिस ने  शव [परिजनों को सौप दिया|
थाना क्षेत्र के भटपुरा निवासी 25 वर्षीय संजय पुत्र रामभरोसे कठेरिया दिमागी रूप से दिव्यांग था| संजय के पिता नें बताया कि बीते तीन दिन पूर्व संजय घास लेनें के लिए घर से निकला था| लेकिन वापस ना आने पर उसकी तलाश शुरू हुई| गुरुवार दोपहर बाद गाँव के ही रमाकान्त खेत में गये| तो उन्होंने मक्के के खेत में लाश पड़ी देखी| जिस पर मौके पर भीड़ एकत्रित ओ गयी|
थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह मौके पर आ गये| उन्होंने पड़ताल की| मृतक के पिटा रामभरोसे नें पुलिस को बताया कि संजय को दौरे आने की शिकायत थी| इसी एक चलते उसकी मौत हुई है| उन्होंने किसी तरह के आपराधिक कृत्य से इंकार किया| जिसके साथ ही उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया|
थानाध्यक्ष अजय नारायण नें बताया कि मृतक दिमागी रूप से दिव्यांग था| उसे दौरे की शिकायत थी| जिससे वह खेत में गिर गया और उसकी मौत हो गयी| परिजनों नें शव  का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया|