कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध की मौत

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बीती रात घर के निकट झोपड़ी में सो रहे वृद्ध के ऊपर कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गयी| जिससे उसकी मौत हो गयी| मृतक के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी|
थाना क्षेत्र के ग्राम वहवलापुर निवासी रतनेश सिंह ने पुलिस को तहरीर दी| तहरीर में बताया कि उसके 60 वर्षीय पिता द्रगपाल सिंह घर के निकट जानवरों के पास झोंपड़ी में सो रहे थे| अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर उनके ऊपर गिर गयी| जिससे द्र्गपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी| पुलिस को पोस्टमार्टम करानें के लिए तहरीर दी|