मछली शिकार को गया युवक लापता

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) मछली शिकार के लिए गये युवक लापता हो गया| काली नदी के किनारे उसके जूते व कपड़े मिलने से उसकी नदी में डूबने की आशंका जतायी गयी है| पुलिस उसकी नदी में तलाश करा रही है|
कोतवाली क्षेत्र के गाँव हुसैनपुर निवासी रामविलास का 24 वर्षीय पुत्र शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे घर से मछली का शिकार करनें की बात कहकर निकला था| गाँव के कुछ लडके अक्सर काली नदी पर शिकार करनें आते जाते रहते है| गाँव के लड़के जब शिकार करके घर लौट आये लेकिन जितेन्द्र घर वापस नही लौटा| चिंता में परिजनों उसकी तलाश करते हुए काली नदी पंहुचे तो वहां नदी किनारे उसके जूते व कपड़े रखे मिले| जिस पर परिजनों का शक जितेन्द्र के नदी में डूब जानें का हुआ| धीरे-धीरे गाँव के लोग भी नदी किनारे एकत्रित हो गये| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गयी| उसने नदी व आस-पास उसकी तलाश करायी लेकिन जितेन्द्र का कोई पता नही चला| जितेन्द्र की दो शादियाँ हुई थी| लेकिन दोनों पत्नियाँ साथ नही रहती है|  कोतवाली प्रभारी दिलीप बिंद नें बताया कि जितेन्द्र की तलाश की जा रही है| अभी सम्भावना है कि वह मछली का शिकार करनें के दौरान नदी में डूब गया है|