सपा के राष्ट्रीय सचिव ने तेज की साइकिल की रफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विधान सभा चुनाव के लिए भोजपुर में साइकिल की रफ्तार बढ़ाने का प्रयास किया| अब बैठकों को चुनाव में तेजी लानें का प्रयास तेज किया गया है|
शुक्रवार को भोजपुर के सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी के समर्थन में पूर्व सांसद मुन्नू बाबू ने जनसम्पर्क किया| पूर्व सांसद ने पूरी ताकत के साथ साइकिल की रफ्तार बढ़ायी| उन्होंने समर्थन जुटाया| पूर्व सांसद इस दौरान कई पुरानें राजनीति के अपने साथियों के साथ मिले| उन्होंने कहा कि एक बार फिर साइकिल की सरकार बनने जा रही है| उन्होंने विरोधियों के गढ़ में कदमताल की| पूर्व व्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी नें भी ताकत झोंकी| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कहा कि यूपी की योगी सरकार जनविरोधी सरकार है, जनता इस सरकार से परेशान है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है जिसके चलते आम आदमी डरा हुआ है। राष्ट्रीय सचिव नें भोजपुर विधानसभा के ग्राम हरकमपुर, खिरिया मुकुन्द, रैसेपुर , ईसेपुर, दुर्गूपुर, ऊगरपुर सुल्तानपट्टी, चिर्रा, करनपुर ज्योता, आदि ग्राम में पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह (मुन्नू बाबू ) के साथ सपा के प्रत्याशी के साथ  जनसम्पर्क किया| प्रधान छन्नू राठौर, प्रधान मोनू राठौर, आलोक यादव जिला पंचायत सदस्य,  लाल बहादुर सिंह राठौर, भोले, पूर्व प्रधान श्यामू अग्निहोत्री, लालू सिंह राठौर रहे|