बड़ी खबर, सपा ने जितेन्द्र, अरशद, सुमन और सर्वेश को दिया टिकट

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई न्यूरो) सपा मुखिया अखिलेश यादव नें सोमवार शाम जनपद की चारों विधान सभाओं की टिकट घोषित कर दी|
जिसमे सदर विधान सभा से महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य की पत्नी सुमन मौर्या को टिकट दिया गया है| जबकि अमृतपुर से डॉ० जितेन्द्र यादव, कायमगंज से सर्वेश अम्बेडकर व भोजपुर से पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र अरशद जमाल को पार्टी ने टिकट दिया है| सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें बताया कि पार्टी ने चारों विधान सभाओं के टिकट घोषित कर दिये गये है|