खूनी रंजिश में फायरिंग से दहशत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम अहिबरन नगला निवासी सत्यराम पुत्र गंगा सिंह पर भाई की हत्या में गवाह होने से खफा दबंगो ने उन्हें खेत में घेरकर फायरिंग कर दी | जिससे वह बाल-बाल बच गये | पुलिस को तहरीर दी गयी है|

सत्यराम ने बताया कि वर्ष 2002 में उसके भाई तत्कालीन प्रधान दूरबीन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी| उसके मुकदमे में सत्यराम गवाह है| जिससे आरोपियों के साथ लगातार 15 वर्षो से दुश्मनी बढती चली आ रही है| शनिवार को सत्यराम व उसके पुत्र राजीव पर खेत में काम करने के दौरान आरोपी दबंगों ने फायरिंग कर दी| कई राउंड फायरिग होने से गाँव में दहशत फ़ैल गयी|

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जाँच शुरू की| थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है| जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|