सपा नें दावेदारों में मंसूबों को साइकिल से रौंदा!

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) काफी कसमकस के बाद आखिर समाजवादी पार्टी ने दिग्गजों को किनारे का रास्ता दिखा दिया| इससे पार्टी में अंतर कलह बढने की सम्भावना बढ़ गयी है|
दरअसल सदर सीट पर हमेशा सपा से पूर्व विधायक विजय सिंह का दबदबा रहा है| लेकिन वह ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में जेल में सजायाफ्ता है| उनके भतीजे करन सिंह सदर से दावेदारी कर रहे थे| वहीं सपा से मनोज अग्रवाल भी पूरी ताकत झोंक रहे| लेकिन उनका 9 करोड़ में टिकट खरीदने के दुष्प्रचार से उनके टिकट पर तलवार लटक गयी| पार्टी ने महान दल की सुमन मौर्या को प्रत्याशी बना दिया| जिन पर बाहरी होनें का आरोप लग रहा है| पार्टी नेताओं का कहना है की सदर से करन सिंह, विजय यादव, महेंद्र कटियार, डॉ० अरविन्द गुप्ता आदि पर भी पार्टी ने ध्यान नही दिया| जो हमेशा हमारे बीच में रहनें वाले नेता है|
भोजपुर सीट पर अर्चना राठौर को बड़ा झटका लगा| वह प्रसपा से भोजपुर विधान सभा से चुनाव की तैयारी कर रही थी| लेकिन प्रसपा सुप्रीमो से सपा सुप्रीमो का गठबंधन उन्हें भारी पड़ा और टिकट सपा के खाते में चली गयी| यहाँ से पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र अरशद जमाल को टिकट हुआ है|
वहीं अमृतपुर से डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव और पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव चुनाव मैदान में थे|  जिसमे टिकट डॉ० जितेन्द्र यादव को दिया गया| वहीं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह को बड़ा झटका लगा| उनके समर्थकों में मायूसी छा गयी| पूर्व मंत्री कई बार के विधायक है| लेकिन इस बाद जितेन्द्र यादव उन पर भारी पड़ गये| कायमगंज से पूर्व विधायक अजीत कठेरिया व सर्वेश अम्बेडकर मुख्य रूप से टिकट की दौड़ में थे| लेकिन पूर्व विधायक अजीत कठेरिया को पार्टी ने किनारे का रास्ता दिखा था| सर्वेश अम्बेडकर को चुनाव मैदान में उतारा है|