गणेश वंदना से हुआ फतेहगढ़ महोत्सव का रंगारंग आगाज

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: शनिवार को फतेहगढ़ महोत्सव का गणेश व सरस्वती वंदना के साथ रंगारंगा आगाज हो गया| इसके साथ ही महोत्सव में विभिन्य प्रकार के स्टाल लगाये गये|
फतेहगगढ़ के आफिर्सस क्लब में मुख्य विकास अधिकारी डॉ० राजेन्द्र पैंसिया ने फीता काटकर, सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर चौथे फतेहगढ़ महोत्सव का शुभारम्भ किया| इसके बाद जीजीआईसी व रखा इंटर कालेज आदि की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये| महोत्सव गंगा-जमुनी तहजीब से ओतप्रोत दिखा|
सीडीओ ने महोत्सव के आयोजन की सराहना की| उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रम होंनें से ज्ञान वर्धन के साथ ही एक साथ बैठने का मौका मिलता है| विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य विजय यादव नें महोत्सव में सहयोग करते रहने का भरोसा दिया|
इसके बाद सीडीओ ने महोत्सव में स्टाल आदि का अवलोकन किया| संयोजक रिजवान अहमद ताज, मीडिया प्रभारी शाकिर अली मंसूरी आदि ने सभी का स्वागत किया| इसके साथ ही साथ स्वतंत्रता एक साझा प्रयास विषय पर सेमिनार का आयोजन भी किया गया| संचालन अनिल मिश्रा ने किया| अध्यक्षता फारुक अंसारी नें की| कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार, राकेश सागर, सर्वेश अग्रवाल, युनुस अंसारी, मजहर मोहम्मद, सुमन राठौर, सगीर अहमद आदि रहे|
रविवार को होंगे यह कार्यक्रम
रविवार को क्रास कंट्री रेस सुबह 7 बजे, फर्रुखाबाद संसद,किसान गोष्ठी व महिला सम्मेलन, विद्यालयों के बच्चो द्वारा रंगारंग कार्यक्रम, रात में कवि सम्मेलन व मुशायरा आयोजित किया जायेगा|
डीएम-एसपी के इंतजार में कई घंटे लटका रहा उद्घाटन
पहले जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें महोत्सव का शुभारम्भ करने पर सहमति बना दी| जिसके बाद दोनों अधिकारियों के नाम भी कार्ड पर अंकित हो गये| लेकिन अचानक डीएम की ना होने पर एसपी के द्वारा शुभारम्भ की सूचना लिखे कार्ड वितरित हुए| आयोजकों नें दोपहर 1 बजे का समय शुभारम्भ के लिए रखा था| लेकिन कई घंटे गुजर जाने के बाद एसपी नें भी आने से इंकार कर दिया| जिसके सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया नें फीता काट महोत्सव का शुभारम्भ किया| तब आयोजको के जान में जान आयी