भाजपा की नवगठित क्षेत्रीय कार्यसमिति से फर्रुखाबाद का पत्ता साफ

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इस बार क्षेत्रीय कार्यसमिति की नई कमेटी में जनपद के किसी भी बीजेपी नेता को जगह नही मिल सकी|  यदि कुछ कई वर्षों से जनपद का कोई ना कोई पदाधिकारी क्षेत्रीय कार्यसमिति में जगह बनाने में कामयाब होता चला आया है| लेकिन इस बाद कमेटी से पत्ता साफ है|
दरअसल बीते कई वर्षों पूर्व मान सिंह पाल जनपद से वर्ष 2012-13 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाये गये थे| जो जिले का नेतृत्व क्षेत्रीय कार्यसमिति में करते रहे| इसके बाद सत्यपाल सिंह को क्षेत्रीय महामंत्री की कमान सौंपी गयी| जिसके बाद उन्हें पार्टी नें जिलाध्यक्ष बना दिया गया| उनके बाद भूदेव सिंह को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया| इसके बाद सत्यपाल सिंह पुन: क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे| वर्तमान में
अब वर्तमान में क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर क्षेत्र मानवेन्द्र सिंह नें बीते दिन 31 सदस्यों वाली कमेटी की घोषणा कर दी| लेकिन इस बाद जिले के किसी भी भाजपा के सिपाही को मानवेन्द्र सिंह की सेना में जगह नही मिल सकी|  नई क्षेत्रीय कार्यसमिति में इस बार भाजपा का पत्ता साफ हो जाने जिले के बीजेपी नेताओं में चर्चा का बाजार गर्म है|