गठबंधन हुआ तो कांग्रेस के प्रत्याशी की मदद करेगी सपा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने साफ कहा है कि यदि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन होता है तो सपा कांग्रेस प्रत्याशी की मदद करेगी|

पार्टी के आवास विकास कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में पंहुचे सदर विधायक विजय सिंह को ठंडी सड़क निर्माण ना होने पर मिडिया ने घेरा| जिस पर उन्होंने कहा कि सीएम अखिलेश यादव ने नगर पालिका परिषद को 50 करोंड रूपये बिजली, पानी और सड़को के लिये दिये थे | लेकिन पालिका ने वह रूपये सड़क निर्माण के काम में नही लगाये| इसके बाद सड़क रिपेयरिंग के लिये सरकार ने 1 करोंड और 47 लाख रुपया दिया| उन्होंने अपने विकास कार्यो का एक लंबा चिट्टा सामने रखा| कांग्रेस और सपा के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गठ बंधन का लाभ सपा को मिलेगा|| कांग्रेस के प्रत्याशी पिछले चुनाव में पांचवे स्थान पर रहे थे| इस लिये उनका कोई क्लेम जिले की सीटो पर नही बनता|

भोजपुर से सपा प्रत्याशी अरशद जमाल ने कहा कि विकास इस बार उनका मुद्दा रहेगा| कायमगंज से प्रत्याशी विधायक अजीत कठेरिया ने कहा कि कांग्रेस और सपा का गठबंधन आला कमान के निर्देश पर होगा| आला कमान जो कहेगा उसका सभी पालन करेंगे| यदि कांग्रेस को एक टिकट जिले से मिलती है तो पार्टी के निर्देश पर कार्य किया जायेगा| वही पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने खुलकर कह दिया कि यदि पार्टी ने चारो विधान सभा सीटो में से एक कांग्रेस को दे देती है तो सपा कांग्रेस प्रत्याशी की मदद चुनाव में करेगी|

फ़िलहाल अभी गठबंधन की अधिकृत घोषणा होने से पूर्व ही प्रत्याशीयों के चेहरों पर सिकन नजर आ रही है| इस दौरान महानगर अध्यक्ष विजय यादव, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, पूर्व प्रवक्ता मंदीप यादव, जितेन्द्र यादव सिरोली वाले आदि मौजूद रहे|