अब आजम के खिलाफ बोलना मेरे एजेंडे में नही: साक्षी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

sakshi vijy guptaaफर्रुखाबाद: जनपद आये उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा की अब समाजवादी पार्टी के कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ कुछ भी वयानवाजी नही करेगे| वह सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विषय में ही जादातर सबालो पर चुप्पी साध गये|
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत के पुत्र वरुण राजपूत के तिलकोत्सव में शामिल होने आये साक्षी महाराज मोदी गुन ही गाते रहे| उन्होंने कहा कि मोदी की केंद्र में सरकार बने अभी 18 महीने का समय ही गुजरा है| इन 18 महीनों में भारत में जो विकास कार्य हुये वे पिछले 60 साल में कभी नही हुये| मोदी के नेतृत्व में देश विश्व पटल पर उभर रहा है| उन्होंने कहा कि 27 करोड़ बैंको में खाते खोले गये| 12 रुपये में कफन का कपड़ा नही आता और मोदी ने 12 रुपये में ही दो लाख रूपये का बीमा दे दिया| मुद्राबैंक में भी सुधार हुआ है| गंगा सफाई के प्रति समर्पित मोदी की सरकार ने ही गंगा मंत्रालय बनाया| उसमे मोदी सरकार नमामि गंगे के मन्त्र पर कार्य चल रहा है|

उन्होंने कहा की जिस समय उन्होंने अयोध्या राम मन्दिर के लिये आन्दोलन किया था तो लोगो से बच्चा-बच्चा राम का बोलने के लिये काफी मेंहनत करनी पड़ी थी| लेकिन घर-घर मोंदी देश की जनता से कहलाना नही पड़ा| मोदी की सरकार में आतंकबाद बड़ा मुद्दा है| मोदी के साथ कई देश आतंकबाद को उखाड़ फेंकने के लिये खड़े है| भारत इसमे पूरी इच्छा शक्ति के साथ लगा है| मोदी की ताकत है कि आज पाकिस्तान बिना शर्त के बातचीत करने के लिये तैयार है| प्रधानमन्त्री पूरे देश के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है उन्होंने अपने कार्यकाल में एक भी साम्प्रदायिक दंगा नही होने दिया|

सांसद साक्षी ने समाजवादी पार्टी के किसी भी मुद्दे पर बोलने की हामी नही भरी केबल उन्होंने कहा तो प्रदेश की कानून व्यवस्था को ख़राब बताया और कहा कि प्रदश हत्यारा प्रदेश बन गया है| उन्होंने कैबिनेट मंत्री आजम खां के विषय में कुछ भी कहने से मना कर दिया| उन्होंने कहा कि आजम के खिलाफ वह कोई भी वयानवाजी नही करेगे| उनके खिलाफ बोलना अब मेरे एजेंडे में नही है| मुलायम के विषय में उन्होंने कहा कि वह खुद ही अपने बेटे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आये दिन नसीहत देते रहते है कि सरकार ठीक नही चल रही| उन्होंने शमसाबाद के चेयरमैंन विजय गुप्ता से भी उनके हालचाल जाने|
32 लाख मुसलमानों ने ली बीजेपी की सदस्यता
साक्षी महाराज ने कहा कि पूर्व में हुई बीजेपी की सदस्य अभियान में लगभग 32 लाख मुसलमानों ने पार्टी की सद्स्यता ली है| देश के मुस्लमान कहते है कि वह भारत में सबसे सुरक्षित है|

हिजाम जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने सांसद को चांदी का मुकुट भेट किया| अशोक कटियार आदि लोग मौजूद रहे|