एटा के 17 तमंचो और 1 पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: चुनाव में इस्तेमाल करने की नियत से लाये जा रहे 17 तमंचो और एक पिस्टल सहित आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया| आरोपी मुख्य रूप से तमंचा सप्लाई करने का कार्य करता है|

एसपी सुभाष सिंह बघेल ने पुलिस लाइन में बताया कि बीते 21 जनवरी को शमसाबाद पुलिस के द्वारा संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था| तभी मुखबिर कि सूचना मिली की जनपद एटा से बस द्वारा तमंचो की खेप फर्रुखाबाद की तरफ एक शातिर लेकर आ रहा है| जब बस फैजबाग़ तिराहे पर रुकी तो जिसमे से पैदल ऊतर कर जा रहे आरोपी धीरेन्द्र उर्फ़ धीरा पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी बनिया जैथरा एटा को स्वाट टीम ने पकड़ लिया|

पुलिस को उसके पास से 17 देशी तमंचा 315 बोर और एक 32 बोर की पिस्टल और दो 32 बोर के कारतूस भी पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद किये| आरोपी ने जनपद के कुछ शातिर लोगो के नाम भी पुलिस को बतायें है| जिनकी तलाश में पुलिस जुट गयी है| आरोपी ने बताया कि एक तमंचा 4000 की बिक्री होता है |उसे केबल एटा से तमंचो की सप्लाई पंहुचाने का ठेका मिलता है| उसकी मजदूरी भी मिलती है|

एसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि धीरेन्द्र ने कुछ आरोपीयों के नाम बताये है| जिनकी तलाश की जा रही है| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया|