अव्यवस्थाओं को लेकर संतों नें बुलायी बैठक

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मेला रामनगरिया में दूर दराज से आये संतों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है| नल, बिजली और नाला आदि की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को संतो नें एक आपात बैठक बुलायी है| जिसमे आगे की रणनीति पर विचार किया जायेगा|
श्री पंचदश नाम जूना अखाड़ा के कोतवाल सागरपुरी महाराज ने कहा कि इस बार मेले में काफी अव्यवस्था का बोलबाल है| लाइट, नल की व्यवस्था बिगड़ी हुई है| सबसे बड़ी बात गंगा में गिर रहे गंदे नाले को प्रशासन नें बंद नही कराया| उसी गंदे पानी को गंगा में बाहर आस्था के साथ खिलबाड किया जा रहा| जिला प्रशासन ने अपने क्षेत्र में सभी वीआईपी व्यवस्था की है| लेंकिन संतो की अनदेखी की जा रही है|
अखाड़े के अध्यक्ष सत्यगिरी महाराज नें कहा कि उन्होंने भंडारा कराया तो संतों नें जमीन पर बैठकर भोजन किया| मेला प्रशासन की तरफ से संतो के लिए दरी और चांदनी की व्यवस्था नही की गयी| लिहाजा अव्यवस्थाओं के विरोध में शुक्रवार को 10 बजे संतो की बैठक बुलायी गयी है| जिसमें निर्णय लिया जायेगा|
मेला प्रभारी संदीप दीक्षित ने बताया कि इस तरह की कोई समस्या नही है| फिर भी शाम को समय निकाल कर संतो से भेट करेंगे|  नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव नें बताया कि नाला पालिका द्वारा बंद कराया गया था| लेकिन किसानों द्वारा खोल दिया गया होगा| उस बंद कराया जायेगा| साथ ही संतो को हो रही असुबिधा पर भी अमल किया जा रहा है|