भोजपुर से नागेन्द्र के टिकट का विरोध, फूंकें पुतला

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजापा नें अभी तक जिले में टिकटों की अधिकारिक घोषणा नही की है| इससे पहले ही विरोध की चिंगारी फुटनें लगी है| भाजपा जिला कार्यालय पर पंहुचे छत्रिय समाज के लोगों नें इसका विरोध किया| उन्होंने कहा की वर्तमान विधायक को टिकट ना देकर किसी और को दिया जाये| कुछ जगह नागेन्द्र सिंह का पुतला भी फूंका गया|
क्षत्रिय समाज के तकरीबन आधा सैकड़ा कार्यकर्ता व पदाधिकारी जिला भाजपा कार्यालय आवास विकास पंहुचे और उन्होंने जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता को शिकायती पत्र सौंपा| जिसमे आरोप लगाया कि भोजपुर से वर्तमान विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर को प्रत्याशी बनाने की खबर से जनता में रोष व्यक्त है| उन्होंने कहा कि 2017 से 2022 तक के कार्यकाल में उनकी कार्यशैली खराब रही| उन्होंने कार्यकर्ताओं की बात नही सुनी| इसके साथ ही लोगों से अबैध बसूली कर उनकी मदद की| भोजपुर की 80 प्रतिशत जनता उनसे बेहद नाराज है| प्रदर्शन करनें गये लोगों नें कहा कि उनकी मांग है कि नया चेहरा लाया जाये| अखिल भारतीयक्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह राठौर,  पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राकेश सिंह राठौर, विपिन सिंह, उपेन्द्र सिंह, अनुरुद्ध राठौर, विक्रम सिंह, नरजीत सिंह जिला सह संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारत सिंह सोमबंशी रहे|
विधायक के कई गाँवो में फूंके गये पुतले
विधायक नागेन्द्र सिंह को भोजपुर का टिकट मिलने की सबसे जादा विरोध शुरू हो गया है| विधान सभा के गाँव सकवाई, मुरहास, गैसिंगपुर, निसाई, अलीदादपुर, मुडगाँव, पिपरगाँव आदि गांवों में पुतला फूंककर विरोध किया गया|
विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर नें बताया कि भाजपा सबका साथ और सबका विकास के नारे पर कार्य कर रही है| टिकट पार्टी देगी| किसी को विरोध करनें से नही रोंका जा सकता| उन्होंने सभी के साथ एक समान व्यवहार किया| विकास भी हुआ है| पार्टी का जो निर्णय होगा  वह  सर्वमान्य होगा|