मोदी सरकार का किया जाये घेराव: सेवादल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

shubham-tivariफर्रुखाबाद: जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक में मोदी सरकार को निशाने पर लिया गया| कार्यकर्ताओ ने कहा कि इतने बड़े देश में एक इस तरह का आदेश पारित कर दिया जिससे जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है| पूरी बैठक में नोटबंदी का मुद्दा ही छाया रहा|

जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक उपाध्यक्ष असलम लालाभाई के मोहल्ला खैराती खां स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई| जिसमे कांग्रेस नेता लईक मिंया ने कहा कि सरकार विश्वास करने लायक नही है| जो गरीब का दर्द न समझ सके ऐसी सरकार का हम विरोध करते है| युवा कांग्रेस लोक सभा अध्यक्ष शुभम तिवारी ने कहा कि ऐसी सरकार कि घेराबंदी की जानी चाहिए| जो इतने बड़े देश में एक इस तरह का फैसला तत्काल लेती है| जिससे आम जनजीवन परेशान है|

उपाध्यक्ष असलम लाला ने मोदी के नोटबंदी के फैसले का विरोध सड़को पर करने का आवाहन किया| नसीर खां, मो० सत्तार खां, अफजल खां आदि मौजूद रहे| अध्यक्षता महेन्द्र नाथ धवन ने की|