कृष्णा हत्याकांड में पुलिस के खाली हाथ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंदबुद्धि मिर्गी रोग से पीड़ित युवती कृष्णा की हत्या का राज दूसरे दिन भी नही खुल सका| हालांकि पुलिस नें शक के दायरे में आये एक ग्रामीण से लम्बी पूंछतांछ की लेकिन नतीजा शून्य रहा|  पुलिस अब तक यह कारण भी नही पता कर सकी है की आखिर उसकी हत्या क्यों की गयी| बुधवार को पुलिस नें पिता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है|
मऊदरवाजा थाना क्ष्रेत्र के गाँव हैबतपुर गढिया निवासी चौकीदार भूरे लाल कठेरिया नें थाना जहानगंज में तहरीर दी की उनकी 30 वर्षीय बेटी कृष्णा अर्द्ध विक्षिप्त थी| वह अक्सर बिना बनाये घर से चली जाती और लौट आती थी| दो जनवरी की शाम चार बजे उनकी बेटी कृष्णा अपनी भाभी से मन्दिर जानें की बात कहकर चली गयी थी| मै और मेरी पत्नी उस समय अस्पताल गये थे| रात में जब वापस लौटे तो पता चला की कृष्णा घर नही लौटी है| काफी खोजबीन के बाद उसका पता नही चला| तीन जनवरी की शाम उन्हें जानकारी मिली की उनकी बेटी का शव जहानगंज क्षेत्र में मिला है| इस पर वह सुबह पोस्टमार्टम घर पंहुचे और शव की शिनाख्त की| मेरी पुत्री की हत्या कर शव थाना जहानगंज में फेंका गया है| पुलिस नें रिपोर्ट दर्ज करनें के बाद शक के दायरे में आये मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण को उठाया और उससे कड़ी पूंछतांछ की, लेकिन पुलिस हत्या का कोई सुराग हासिल नही कर पायी| अब सबाल उठता है की मंदबुद्धि युवती घर से इतनी दूर कैसे पंहुची और उसकी हत्या क्यों की गयी| पिता नें दर्ज करायी गयी एफआईआर में शव को जहानगंज क्षेत्र में फेंके जानें की बात कही है| आखिर इस गरीब परिवार की मंदबुद्धि बेटी की हत्या के पीछे क्या मंशा होगी पुलिस इन सबालों के जबाब से बचती नजर आ रही है| थानाध्यक्ष जहानगंज नें बताया कि हत्या के खुलासे के लिए बिन्दुवार समीक्षा की जा रही है| साक्ष्य मिलते ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जायेगी|