कांग्रेस नें कार्यकर्ताओ को सिखाये चुनाव विजय के गुर

Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)  शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी नें फतेहगढ़ के भोलेपुर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारी कर विजय पानें के गुर सिखाये|
यूपी कांग्रेस कमेटी के सचिव फर्रुखाबाद के प्रभारी मनोज पटेल व सदर विधानसभा के पर्यवेक्षक राजकुमार कटारिया ने भाग लिया| पर्यवेक्षक राजकुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव पार्टी दमदार से लड़ेगी, पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने अपने स्तर से चुनाव में टूट जाये| संगठन के माध्यम से ही कांग्रेस पार्टी 2022 के चुनाव में जनपद फर्रुखाबाद की चारों विधानसभा में जीत दर्ज करेगी| जनपद प्रभारी मनोज पटेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को जीतना, पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है| प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है निश्चित रूप से आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का समय है हमें विश्वास है आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में अपना परचम लहरायएगी|
जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा कि 26 दिसंबर को जिला कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 3:00 बजे जिला प्रवक्ता हेतु लिखित एवं मौखिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा| 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक एवं 12 जनवरी से 20 जनवरी तक जनपद की चारों विधानसभाओं में प्रतिज्ञा सम्मेलन सभा का आयोजन किया जाएगा| 5 जनवरी को सदर विधानसभा फर्रुखाबाद में, 6 जनवरी को अमृतपुर विधानसभा एवं भोजपुर विधानसभा में, तथा 7 जनवरी कायमगंज विधानसभा में ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा|  जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष अनीश सिंह सोमवंशी, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमेश चंद कठेरिया, मनोज गंगवार, अनुपमा शर्मा,  शुभम तिवारी, जिलाध्यक्ष वरुण त्रिपाठी, सिविक एवं सोशल आउटरीच विभाग के जिला अध्यक्ष डॉ० अरुण अग्निहोत्री,  मोहित गुप्ता आदि रहे|