प्रतिबंधित मांस सहित एक गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) थाना पुलिस नें गौकशी के मामले में आरोपी को 40 किलो मांस समेत शनिवार को धर दबोचा है| पूंछतांछ के बाद आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है|
जानकारी के मुताबिक दोपहर को सूचना मिली की गाँव भडौसा में प्रतिबंधित मांस की बिक्री की जा रही है| सूचना पर दारोगा रमेश चन्द्र नें गाँव में जाकर छानबीन की|  तो पता चला की शराफत नाम के एक व्यक्ति नें अपने साथियों की मदद से सुबह एक खेत में गाय का बध किया था| वह इस समय गाँव में ही दूसरे के घर में प्रतिबंधित मांस बेंच रहा है| पुलिस नें सराफत को गाँव के नौशाद के घर से मांस बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया व मौके से 40 किलो प्रतिबंधित मांस भी बरामद कर लिया| थानाध्यक्ष नें बताया कि आरोपी शराफत को गिरफ्तार कर लिया गया है| जबकि गौकशी में शामिल अन्य की तलाश जा रही है|