रामनाथ कोविंद के घर कानपुर में जश्न का माहौल, मिठाइयां बांट रहे हैं लोग

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP राष्ट्रीय

कानपुर: रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति बन गए। वोटों की गिनती खत्म होते ही उनके गांव कानपुर में जश्न शुरू हो गया। उनके राष्ट्रपति बनते ही कानपुर अौर कानपुर देहात में अौर तेज से जश्न शुरू हो गया। परिवार और गांव में मिठाईयां बंटनी शुरू हो गई। गांव वालों ने कोविंद की भाभी का मुंह मीठा कराया।
उनके पैतृक गांव परौंख से लेकर कानपुर नगर के दयानंद विहार तक जश्न का दौर चल रहा है। परिणाम आने से पहले से ही चारों ओर खुशियां का माहौल देखने को मिल रहा था। पैतृक गांव परौख में ढोल नगाड़े बज रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। दयानंद विहार की गलियां संवारी जा रही हैं। कूड़े के ढेर हटा दिए गए हैं। चोक नालियां साफ करा दी गई। झूलते बिजली के तार कसे जा रहे हैं और टूटे खंभे भी बदलने का काम शुरू हो गया है।
राष्ट्रपति चुनाव परिणाम: देश के 14वें राष्ट्रपति होंगे रामनाथ कोविंद
जश्न का दौर, फूट रहे पटाखे
मतों की गिनती शुरू होते ही जश्न के दौर शुरू हो गए। भाजपाई ही नहीं कानपुर नगर और देहात के लोग भी कोविंद की ताजपोशी का इंतजार कर रहे हैं। ढोल नगाड़ों के बीच जश्न का दौर शुरू हो गया है। दयानंद विहार में पटाखे फूट रहे हैं और मिठाइयां बंट रही हैं। मोहल्ले के लोग एक दूसरे को एडवांस में जीत की बधाई दे रहे हैं। पड़ोसी पिछले दौरें की यादें ताजा कर रहे हैं। राज्यपाल रहते हुए जब दयानंद विहार पहुंचे थे तो हर व्यक्ति से हालचाल पूछा था। मोहल्ले का हर व्यक्ति खुद को राष्ट्रपति मानने लगा है।
घर के बाहर सैकड़ों लोग पहुंचे
बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद मूल रूप से कानपुर देहात के परौंख गांव के रहने वाले हैं। इनके भाई परिवार के साथ गांव में ही रहते हैं। कोविंद ने कुछ दिनों पहले कानपुर शहर के दयानंद विहार कालोनी में चार कमरों वाला मकान खरीदा था। फिलहाल इसमें कोई नहीं रहता। घर में ताला लगा है और पीछे केयरटेकर रहता है। घर के बाहर लोग जमा हो गए हैं। कालोनी की सोसाइटी की ओर से शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।
चमकने लगा कानपुर का दयानंद विहार ।
प्रशासनिक अफसर दयानंद विहार पहुंचे
दयानंद विहार कालोनी की सूरत भी बदलनी शुरू हो गई। नगर निगम और केस्को के अफसर सुबह ही कालोनी पहुंच गए। इसी कालोनी में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का घर है। नगर निगम ने कालोनी के नुक्कड़ के कूड़ाघर को साफ कर दिया है। गलियों में विशेष सफाई कराई गई। नालियां दुरुस्त करा दी गई हैं। सड़कों के गड्ढे भर दिए गए हैं। सुबह से ही सफाई कर्मचारियों की फौज लगी हुई है। दयानंद विहार कालोनी की स्ट्रीट लाइटें बदल दी गई हैं। केस्को ने बिजली के टूटे खंबे बदल दिए तथा जर्जर तार और नया ट्रांसफार्मर रखवा दिया है।

पैतृक गांव परौंख में बज रहे ढोल नगाड़े
कानपुर देहात जिले का परौख गांव आज खुद पर इतरा रहा है। दो दिन से गांव में रुद्रभिषेक, हवन पूजन चल रहा है। गुरुवार को वोटिंग शुरू होते ही रामनाथ कोविंद के गांव में जश्न का माहौल है और लोग होली दिवाली की तरह खुशी मना रहे हैं। जीत को लेकर आशान्वित लोग ढोल नगाड़े बजा रहे हैं। आसपास के गांवों के लोग भी परौंख पहुंच गए हैं। कोविंद के भाई और भतीजों को बधाई देने का सिलसिला सा चल गया है।