चुनाव प्रचार थमा,17 लाख मतदाता 29 को करेंगे मतदान

FARRUKHABAD NEWS Politics लोकसभा चुनाव 2019 सामाजिक

फर्रुखाबाद: लोकसभा चुनाव के लिए 27 अप्रैल को आखिर चुनाव प्रचार थम गया| अब लोकसभा क्षेत्र के 17 लाख मतदाता आगामी सांसद के लिए 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करेंगे| एक नजर चुनाव के पूरी मामलों पर
जिले में चारों विधान सभा के साथ ही जनपद एटा की अलीगंज विधान सभा भी 40 लोकसभा फर्रुखाबाद के अंतर्गत आती है| जिसमे फर्रुखाबाद में पुरुष मतदाता 743230,महिला 629143,किन्नर 69 के साथ ही 1372442 मतदाता है| वही अलीगंज विधान सभा में पुरुष 181914,महिला मतदाता 149562,किन्नर 8 मिलकर कुल 331484 मतदाता है| अलीगंज व फर्रुखाबाद मिलाकर 1703926 मतदाता है|
मतदान केंद्र व मतदेय स्थल
फर्रुखाबाद में मतदान केंद्र 977 व मतदेय स्थल 1536 है| अलीगंज विधानसभा में मतदेय स्थल 338,मतदेय 413 है| दोनों को मिलाकर 3264 मतदेय व मतदान स्थल है| वही मॉडल मतदेय स्थल फर्रुखाबाद में 217 व अलीगंज में 27 मतदेय स्थल है| अलीगंज में क्रिटिकल मतदेय 104 व फर्रुखाबाद में 197,क्रिटिकल मतदान केंद्र फर्रुखाबाद में 332,अलीगंज में 104 है|इसके साथ ही 177 बेवकास्टिंग केंद्र,डिजिटल कैमरे 165 लगाये गये है|वही चुनाव में सेक्टर मजिस्ट्रेट 130 व जोनल मजिस्ट्रेट 15 लगाये गये है|