बीजेपी की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल होंगे दस लाख विधार्थी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीजेपी की आयोजित होने वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया| जिसमे प्रतियोगिता से सम्बन्धित अवश्यक दिशा निर्देश दिये गये| यह प्रतियोगिता प० दीन दयाल उपाध्याय के जन्म के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित की जा रही है |

शहर के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम ने आयोजित कार्यशाला में पंहुचे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति के प्रदेश संयोजक मिथलेश कुमार ने कहा कि प० दीनदयाल उपाध्यय के जन्म के 100 पूर्ण होने पर बीजेपी उनके विचारो को घर-घर पंहुचायेगी| जब से सरकार बनी पार्टी अनेको अभियान चला चुकी है |सरकार की मंशा है कि गरीब का उत्थान हो| उसको अच्छी शिक्षा मिले| इसी को लेकर पार्टी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है|

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये 1 अगस्त से 15 अगस्त तक विधार्थियों के पंजीकरण किये जायेगे| इसके बाद उन्हें प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जायेगा| इस प्रतियोगिता में 45 जिलो के लगभग दस लाख विधार्थी हिस्सा लेगे| जिसमे 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विधार्थियों को जिले की योजना समिति सम्मानित करेगी| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह व भूदेव राजपूत ने भी विचार व्यक्त किये| जिला महामंत्री विमल कटियार, शैलेन्द्र सिंह राठौर, शिवांग रस्तोगी, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, सुरेन्द्र पाण्डेय, हिमाशुं गुप्ता, प्रवल त्रिपाठी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे|